Up Scholarship में apply करने के बाद लगभग हर स्टूडेंट चाहता हैं के वह स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करे। Up Scholarship Status जानने का सही तरीका हैं इसके अधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से PFMS पोर्टल पर जाना और वहां पर Know Your Payment पे जा का चेक करना।
इस आर्टिकल में आपको Up Scholarship Status Kaise Check Kare इसकी संपूर्ण जानकारी इमेज के साथ मिलेगी जिससे के आप बिना कोई गलती किए अपनी स्कॉलरशिप के स्टेटस को देख पाए।
Up Scholarship Status Check Kaise Kare
यहां पर आपको ३ तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से अपना स्कॉलरशिप का ststus चेक कर सकते हैं।
- PFMS (Public Financial Management System) से स्टेटस चेक करे
- Umang App से स्टेटस चेक करे
- https://scholarship.up.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से साल के हिसाब से।
स्टेटस कौनसे पोर्टल पर चेक होगा
up scholarship का स्टेटस PFMS पर चेक होगा जिसका फुल फॉर्म Public Financial Management System हैं। यह पोर्टल हमारी government द्वारा निर्मित किया गया जिसमें यूजर आसानी से योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी या छात्रवृत्ति का स्टेटस जान पाते हैं। इसके सिवा umang app और http://scholarship.up.gov.in/ पर भी status चेक कर पाएंगे।
PFMS से स्टैटस चेक करने की प्रक्रिया
PFMS यानि Public Financial Management System के माध्यम से स्टैटस चेक करने के लिए निम्नलिखित चरण का पालन करे:-
स्टेप 1:- सब्से पहेले PFMS के अफिशल वेबसाईट पर चले जाए —->> https://pfms.nic.in/Home.aspx
स्टेप 2:- अब यहाँ पर आपको मेनू बार में Payment Status का विकल्प दिखेगा जिसमे पहुचते ही आपको सब मेनू में Know Your Payment का विकल्प दिख जाएगा। इसपे क्लिक करे।
स्टेप 3:- अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको कुछ जरूरी डिटेल्स भरनी हैं जो इस प्रकार हैं।
सबसे पहेले आपकी बैंक का नाम जैसे Bank Of India या State Bank Of India जो भी हैं।
दूसरे बॉक्स में आपके बैंक का खाता नंबर
फिर दोबारा से confirm वाले बॉक्स में खाता नंबर
अब मौजूद captcha बॉक्स में दाखिल करे
अंत में Send OTP On SMS/ Sandes App पर क्लिक करे।
जब आप क्लिक करेंगे तो आपके रजिस्टर phone नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करे।
स्टेप 6:- तो OTP दर्ज करते हैं और वेरफाइ करते ही आपके सामने एक table में आपके payment की details दिख जाएगी।
ये थी Up Scholarship Payment Status PFMS द्वारा चेक करने की प्रक्रिया। अब हम जानेंगे Umang App की मदद से Up Scholarship Status Status Kaise Check Kare.
Umang App Se Up Scholarship स्टैटस कैसे चेक करे?
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) कई भाषाओ में भारत सरकार द्वारा विभिन्न सर्विस प्रदान करने वाला app हैं जिसमे पासबुक, आधार, पैन कार्ड, ई-श्रम, पीएम आवास योजना, गैस बुकिंग, डिजिटल लॉकर (दस्तावेज़ स्टोर करने के लिए) और विभिन्न बिल भुगतान की सुविधा शामिल है। इस App के माध्यम से भी आप स्कालर्शिप का स्टैटस चेक कर सकते।
UMANG APP से स्टैटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे:-
स्टेप 1:- सबसे पहेले अपने फोन में umang app को इंस्टॉल करे। अगर आप एंड्रॉयड user हैं तो इसे play store से कर सकते हैं और iphone उपयोग करते हैं तो इसे आप App Store से कर सकते हैं।
स्टेप 2:- इसे अपने डिवाइस मे इंस्टॉल करने के बाद ओपन करले , ओपन करते ही आपको यहाँ बहूत सारी भाषाएं दिख जाएगी आप हिन्दी या English का चयन करके आगे बढ़े। फिर Terms and condition को check करके NEXT बटन पर क्लिक करे जिससे आप application के main dashboard पर पहुच जाएंगे।
स्टेप 3:- अब आपके सामने दो विकल्प दिखेंगे Register और Login . अगर आप पहेली बार उपयोग कर रहे हैं तो register करके Login kआर ताकि आप इसके features का उपयोग कर सके और अगर आपने registration कर रखा हैं तो फिर Direct लॉगिन करले।
स्टेप 4:- जब Login हो जाए तो सबसे नीचे आपको All Services का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करे।
स्टेप 5:- अब आपके सामने बहूत सारी services दिख जाएगी और ऊपर एक search icon दिख जाएगा जिसपे क्लिक करके आपको PFMS सर्च कर लेना हैं। PFMS सर्विस का icon दिखने पर आपको उस पर क्लिक कर लेना हैं।
स्टेप 6:- अब यहाँ पर आपको Know Your Payment का विकल्प दिख जाएगा इस पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 7:- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना Account Number, Bank Name और Mobile Number डाल कर submit बटन पर क्लिक करना हैं।
💡ध्यान दे : यहाँ पर वहीं अकाउंट नंबर और मोबाईल नंबर दर्ज करे जो आपने स्कालर्शिप का आवेदन करते समय दर्ज किया हो। तभी आप आवेदन की स्थिति देख पाएंगे।
स्टेप 8:- अब यहाँ पर आपने जिस भी छात्रवृति या अन्य योजना के तहत आवेदन किया होगा उसके विकल्प दिख जाएंगे। आपको Up Scholarship Status देखना हैं उसी पर क्लिक करे।
स्टेप 9:- अब आपको अपने आवेदन के हिसाब से विकल दिख जाएंगे। तो आपने जिस भी वर्ष का आवेदन किया था वह चुन कर आप status यानि आपके आवेदन की स्थति को जान सकते हैं।
तो इस तरह से आप Umang App की मदद से भी Up Scholarship के स्टैटस के बारे में आसानी से जान सकते हैं। इसके सिवा एक और विकल्प भी हैं जिसकी मदद से आप अपनी स्कालर्शिप आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
Up Scholarship Portal से Final Status कैसे देखे?
आप https://scholarship.up.gov.in/ पोर्टल पर भी final status देख सकते हैं यहाँ पर आपको वर्ष के हिसाब से scholarship status देखने का मौका मिलता हैं। वर्ष के हिसाब से Up Scholarship का Final Status देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को पढे।
स्टेप 1:- सबसे पहेले https://scholarship.up.gov.in/ पोर्टल पर जाए।
स्टेप 2:- अब menu में status वाले विकल्प पर cursor ले जाए। यहाँ पर आपको वर्ष के हिसाब से application status देखने के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी वर्ष के हिसाब से अंतिम स्थिति देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करके अपना स्कालर्शिप का स्थिति जान सकते हैं।
स्टेप 3:- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे जरूरी डिटेल्स भरने के बाद आपके स्क्रीन में आपकी स्कालर्शिप का status दिख जाएगा।
तो इस तरह से आप अधिकृत वेबसाईट के माध्यम से भी स्कालर्शिप का स्टैटस चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
UP Scholarship का स्टेटस आप आसानी से PFMS Portal, UMANG App और UP Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सही जानकारी और बैंक डिटेल्स के साथ नियमित रूप से स्टेटस चेक करने से आपको अपने भुगतान की पूरी जानकारी समय पर मिल जाती है।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
Q.1 UP Scholarship का DBT स्टेटस कैसे चेक करें?
आप PFMS Portal पर जाकर “Know Your Payment” विकल्प से अपने बैंक अकाउंट नंबर के माध्यम से DBT स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
Q.2 क्या UMANG App से UP Scholarship स्टेटस देखा जा सकता है?
हाँ, आप UMANG App में लॉगिन करके Scholarship सेक्शन में जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Q.3 UP Scholarship का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें?
आप UP Scholarship Portal पर लॉगिन करके “Status” या “Application Status” सेक्शन में जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Q.4 अगर Scholarship का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर DBT स्टेटस में पैसा Pending या Failed दिख रहा है, तो अपने बैंक अकाउंट की जानकारी चेक करें और कुछ दिन बाद दोबारा स्टेटस देखें या संबंधित विभाग से संपर्क करें।